बेटा की पिटाई से पिता की मौत
ताप्लेजुङ, १ मार्च । फुङलिङ नगरपालिका–९ निवासी ३२ वर्षीय गजेन्द्र गुरुङ की पिटाई से उनके पिता दलबहादुर गुरुङ की मौत हो गई है । पिटाई से घायल होने के कारण उनको उपचार के लिए झापा की ओर ले जा रहा था, उसी क्रम में दलबहादुर की मौत हो गई है ।
पुलिस का कहना है कि गजेन्द्र ने पिता के ऊपर निर्घात कुटपिट की और हथियार भी प्रहार किया था । घटना के बाद गजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है ।


