राहत लेकर बारा पहुँच गए धुर्मुस, आवास निर्माण के खातिर सहयोग के लिए अपील
वीरगंज, १ मार्च । आंधी–तूफान से प्रभावित लोगों को राहत देने हेतु हास्य कलाकार सीताराम कट्टेल (धुर्मुस) बारा पहुँच गए हैं । धुर्मुस–सुन्तली फाउण्डेशन की ओर से वह चावल, त्रिपाल और चाउचाउ लेकर बारा जिला स्थित फेटा गांवपालिका पहुँचे हैं । बारा जिला के लिए अति प्रभावित फेटा गांवपालिका निवासी ४ सौ लोगों के लिए उन्होंने ४ सौ बोरा चावल, ४ सौ थान त्रिपाल और ४१८ कार्टुन चाउचाउ गांवपालिका के अध्यक्ष अमिरलाल प्रसाद शाह को हस्तान्तरण किया है ।
हिमालिनी से बातचीत करते हुए कलाकार कट्टेल ने कहा कि पीडित लोगों के लिए तत्कालीन आवश्यकता खाद्यान्न और अस्थायी आवास निर्माण है । उन्होंने आगे कहा– ‘यह अकल्पनीय विपत्ति है, हम सभी मिलकर पीडित को तत्कालीन आवश्यकता और राहत को पुर्ति करनी चाहिए ।’ साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों की पुनस्थार्पना और दीर्घकालीन आवास निर्माण के लिए भी तत्काल पहल होना जरुरी है ।
आम लोगों से आग्रह करते हुए कलाकार कट्टेल आगे कहते हैं– ‘मैंने सुना है कि सरकार की ओर से आवास निर्माण संबंधी निर्णय भी हो रहा है । अगर सरकार नहीं कर पाती तो हम सभी मिलकर पीडित लोगों को पुनस्र्थापना करनी चाहिए । इसकी लिए मैं सभी सहयोगियों महानुभाव से हार्दिक अपील भी करता हूं ।’


