आंधी–तूफान में घायल सभी लोगों का उपचार सरकार करेगीः मन्त्री पोखरेल
काठमांडू, १ अप्रिल, शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल ने कहा है कि बारा–पर्सा में आंधी–तूफान में घायल होनेवालों की सम्पूर्ण उपचार राज्य की ओर की जाएगी । उपचार के लिए काठमांडू लाय गए ७ लोगों से सोबार साम त्रिवी शिक्षण अस्पताल में मिलने के बाद उन्होंने ऐसा कहा है ।
मन्त्री पोखरेल ने कहा– ‘घायल लोगों की उपचार सरकारी अस्पताल में हो रहा है । खर्च की कोई भी चिन्ता करने की जरुरत नहीं है, सम्पूर्ण खर्च राज्य की ओर से की जाएगी ।’ उनके अनुसार ७ लोगों में से २ की अवस्था गम्भीर है । स्मरणीय है, काठमांडू स्थित त्रिवी शिक्षण अस्पताल में महमद मियां, गीतादेवी कट्टेल, समिना खतुन, अमन कट्टेल, मुनाफ अन्सारी, कृष्ण पटेल, सुरेश पटेल की उपचार हो रही है । उन लोगों को नेपाली सेना की होलिकॉप्टर से काठमांडू लाया गया था ।

