प्रधानमन्त्री और स्वास्थ्य मन्त्री पहुँच गए आंधी–तूफान में घायल लोगों से मिलने के लिए
वीरगंज, १ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली,उप–प्रधान तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव, भौतिक योजना तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ, आंधी–तूफान प्रभावित क्षेत्र ९बारा–पर्सा० पहुँचे हैं । मन्त्री त्रय बारा–पर्सा के आंधी–तूफान प्रभावित विभिन्न क्षेत्र को भ्रमण करते हुए घायल लोगों के साथ भी मिले हैं । प्रधानन्त्री निकट स्रोत के अनुसार आज सोमबार झापा के लिए तय कार्यक्रम को रद्द करते हुए प्रधानमन्त्री ओली बारा–पर्सा पहुँच है ।
प्रधानमन्त्री ओली के साथ उपप्रधान तथा स्वास्थ्यमन्त्री यादव, भौतिक योजना तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ बारा जिला कलैया स्थित जिला अस्पताल पहुँचकर घायल लोगों के साथ मिल कर उन लोगों की स्वास्थ्य अवस्था के बारे में जानकारी ली है । प्रधानमन्त्री को प्रमुख जिला अधिकारी राजेश पौडेल ने घटना के संबंध में जानकारी दी है । प्रधानमन्त्री ओली ने पीडित को राहत और उद्धार के लिए कोई भी कसर बांकी न रखने के लिए निर्देशन दिए हैं । उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न संघ–संस्थाओं को भी उद्धार कार्य में लगने के लिए कहा है ।
आंधी–तूफान के कारण कलैया उपमहानगरपालिका सहित महागढीमाई नगरपालिका, पचरौता नगरपालिका, प्रसौनी गांवपालिका, फेटा गाउंवपालिका, सुवर्ण गांवपालिका, परवानीपुर गांवपालिका में ज्यादा क्षति पहुँची है ।


