प्रधानमन्त्री ओली आँधी प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए बारा पहुँचे
बारा-
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली आँधी प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए बारा पहुँचे। झापा का सभी कार्यक्रम रद्द कर प्रधानमन्त्री सोमबार बारा और पर्सा के आँधी प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए बारा पहुँचे। भद्रपुर से सिमरा विमानस्थल हाेते हुए कलैया पहुँचे प्रधानमन्त्री ने राहत और उद्दार में काेई समस्या नहीं आने देने का निर्देशन दिया हैप्रधानमन्त्री ने कलैया स्थित अस्पताल में घायलाें के विषय में भी जानकारी ली । प्रधानमन्त्री काे प्रमुख जिला अधिकारी राजेश पौडेल ने घटना की जानकारी दी। ज्ञात हाे कि बारा परसा में कल शाम अाए आँधी तुफान में भयंकर जानमाल की क्षति हुई है ।

