Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में एसईई प्रश्नपत्र को आउट करनेवालों की हो गई पहचान !

 

काठमांडू, ४ अप्रिल । प्रदेश नं. २ में माध्यमिमक शिक्षा परिषद् (एसईई) प्रश्नपत्र परीक्षा शुरु होने से पहले ही सार्वजनिक होने के कारण परीक्षा ही स्थागित है । परीक्षा को स्थगित करने के बाद केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो (सीआईबी) की ओर से की गई छानबिन से पता चला है कि एसईई प्रश्नपत्र आउट करनेवाले और कोई नहीं, नेपाल पुलिस ही है । अनुसंधान से पता चला है कि इलाका पुलिस कार्यालय सिरहा कल्याणपुर में कार्यरत ब्रह्मदेव सुनरैत और दीपेन्द्र कुमार मण्डल सहित ७ लोग मिलकर प्रश्नपत्र आउट किया है ।
बताया गया है कि प्रश्नपत्र जिस रुम में बंद था, उस रुम का चाबी पुलिस हवलदार के पास था । उन्ही पुलिस हवलदार ने रुम का चावी फोडकर प्रश्नपत्र को फोटा खिचा और उसको इमो मार्फत सार्वजनिक किया । कहा गया है कि प्रश्नपत्र आउट करनेवालों की टिम में २ पुलिस, २ शिक्षक और अन्य 2 व्यक्ति हैं । इसके बारे में जानकारी देने के लिए सीआईबी की ओर से आज औपचारिक पत्रकार सम्मेलन होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *