जीप दुर्घटना में पूर्व सांसद् भण्डारी और एक बालक की मौत
काठमांडू, ११ अप्रिल । गुल्मी जिला मुसिकोट नगरपालिका–१ चैनडाँडा में एक जीप दुर्घटना होे के कारण पूर्व सांसद् रुद्रमणि शर्मा और ८ वर्षीय बालक वस्कर विश्वकर्मा की मौत हो गई है । दुर्घटना आज सुबह हुई है । पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना में अन्य ८ लोग घायल हुए हैं ।
लु१ज १९५७ नम्बर की भण्डारी सवार जीप मालिका गांवपालिका दर्लिङ से सदरमुमकाम तम्घास की ओर जा रही थी । दुर्घटना में घायल ८ लोगों में से ४ लोग वामी टक्सार स्थित स्थानीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य में उपचारत हैं और बांकी ४ को जिला अस्पताल गुल्मी ला गया है । पूर्व सांसद् भण्डारी बुधबार मालिका गांवपालिका अन्तर्गत घमिर गांव में आयोजित श्रद्धाञ्जली सभा में सहभाागी होने के लिए पहुँचे थे ।
भण्डारी धुर्कोट गांवपालिका–५ निवासी हैं । वह वि.सं. २०४८ साल में नेपाली कांग्रेस की ओर से गुल्मी निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से निर्वाचित हुए थे । पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना में जीप चालक गम्भीर घायल हुए है ।


