Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडाेनेशिया में 6.8 तीव्रता का भूकम्प सुनामी का खतरा

 

जकार्ता, एजेंसी

इंडोनेशिया के सुलेवासी में शुक्रवार शाम 5.10 बजे (भारतीय समय के अनुसार) एक जोरदार भूकंप के हाथ धरती कांप उठी। स्‍थानीय समय के अनुसार शाम 6.40 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई। भूकंप के बाद इंडोनेशिया ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सेंट्रल सुलेवासी के मोरोवली में लोगों से इलाका खाली करने के लिए कहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

भूकंप का केंद्र जमीन से 17 किलोमीटर की गहराई में बेंगई द्वीप से 85 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की ओर बताया जा रहा है। जीओ फिजिक्‍स एजेंसी के प्रवक्‍ता के मुताबिक, इस भूकंप से सूनामी आने की आशंका है। एजेंसी समुद्री लहरों पर नजर बनाए हुए है। लोगों से इलाका खाली को कहा गया है। एजेंसी ने कहा है कि हो सकता है पहली लहर ज्‍यादा ऊंची न हो लेकिन उसके बाद आने वाली लहरें घातक हो सकती हैं।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

बता दें कि भूकंपीय रूप से सक्रिय प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण इंडोनेशिया को भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट के लिहाज से काफी खतरनाक माना जाता है। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में ही सुलेवासी में ही भूकंप और सुनामी की वजह से 4000 लोगों की जान चली गई थी। इसका सबसे ज्‍यादा असर पालू शहर पर पड़ा था।

इस भूकंप की वजह यदि सुनामी आती है तो इंडोनेशिया के पालू, मोरोवली, डोंगी, कालोनोडाल, मेटेनडॉक, पेलंग द्वीप, इनोबू, कंडारी और बेंगई में बड़ा नुकसान हो सकता है। राहत की खबर यह है कि भारत तक सुनामी की लहरों के पहुंचने की आशंका नहीं है। एजेंसियों ने सुनामी की लहरों के पपुआ और ऑस्‍ट्रेलिया तक जाने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

स्राेत दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *