Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी काे रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल’

 

मास्काे

 

रुस दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल’ प्रदान किया जाएगा। मोदी को ये सम्मान रूस और भारत के बीच विशेषाधिकृत कूटनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाएगा।

यूएई ने किया था जायेद मेडल से सम्मानित
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नहयन ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी को जाएद मेडल से सम्मानित किया था। जायेद मेडल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया।

यह भी पढें   मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के सदस्य में मनोनीत

मोदी को इस साल मिले दो बड़े सम्मान
पीएम मोदी को इसी साल फरवरी में दक्षिण कोरिया के सियाेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मोदी यह पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति थे। 1988 में सियोल ओलिंपिक के सफल आयोजन के बाद यह पुरस्कार शुरू किया गया था। हालांकि, मोदी ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ की रकम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दे दी थी। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए मोदी को इसी साल संयुक्त राष्ट्र का चैम्पियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नई दिल्ली में मोदी को इस सम्मान से नवाजा था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

दैनिक भास्कर से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *