Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामनवमी चैती दुर्गा नवरात्रा के मौके पर कलश यात्रा सहित विभिन्न धर्मिक अनुष्ठान

 


माला मिश्रा बिराटनगर
जय माता दी समूह के तत्वावधान में  रामनवमी चैती दुर्गा नवरात्रा के मौके पर भब्य कलश यात्रा निकाला । बिराटनगर के रानी स्थित ऐतिहासिक सार्वजनिक काली मंदिर से निकला कलश यात्रा मिल्स एरिया , बॉर्डर ,जोगबनी मेन बाजार , नेताजी चौक होते हुए हाई स्कूल स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुचा और पूजा अर्चना किया गया । कलश यात्रा में 108 महिला शामिल थी जो माथे पर कलश लेकर पदयात्रा की । गाजा ,बाजा ,बैनर ,झंडा के साथ निकला कलश यात्रा में सैकड़ो श्रदालु शामिल थे जो भक्ति रश में गोता लगाते दिखे । इस दौरान भारत नेपाल सीमा का यह क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा ।  जय माता दी समूह का अध्यक्ष पिंकी निरौला , नवराज निरौला , राकेश ठाकुर ने बताया कि इस मौके पर जागरण ,भंडारा , कन्या पूजन तथा बाल आश्रम के बच्चो के बीच वस्त्र बितरण का कार्यक्रम है । नेपाल भारत के श्रद्धालुओ का कलश यात्रा शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो इस उद्देश्य से थाना अध्यक्ष अफताब आलम ,कस्टम अधिकारी आलोक कुमार , ट्राफिक अधिकारी श्याम सुंदर पोखरेल सीमा पर बल के साथ तैनात दिखे । कलश यात्रा में समाजसेवी राजेश गुप्ता , भानु प्रकाश राय , राकेश ठाकुर , नवराज निरौला तथा लायंस क्लब रानी के अध्यक्ष मनोज साह ,जीतू रजक व अन्य लायंसकर्मी सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ भारत प्रस्थान, बिम्सटेक की बैठक में होंगे शामिल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com