सगरमाथा की उंचाई नापने गया समूह दिंगबोचे पहुंचा
सगरमाथा की उंचाई नापने गये समूह सोलुखुम्बु के दिङ्बोचे पहुंच गये हैं । चैत २७ गते बुधबार काठमांडू से निकले समूह कल ३ गते बैशाख मंगलवार खुम्बु पासाङल्हामु गाउँपालिका–४ का दिङ्बोचे तक पहुंच गए हैं ।
प्रथम बार नेपाल खुद विश्व के सर्वोच्च शिखर की उंचाई नापने जा रही है । नापी विभाग के नापी अधिकृत सुशील डंगोल ने जानकारी दी कि चार व्यक्तियों का मापन समूह खुम्बु पहुंच गये हैं । जिसमें प्रमुख नापी अधिकृत खिमलाल गौतम, नापी अधिकृत रवीन कार्की, सर्भेयर सुरजसिंह भण्डारी, और अमिन युवराज धिताल तेन्जिंग हिलारी विमान स्थल होते हुये लबुचे पहुंचेंगे ।
सगरमाथा की उंचाई नापने गये विभाग ने जानकारी दी कि उनलोगों के साथ नेपाल माउण्टेन एकेडमी के प्रशिक्षक छिरिङ जाङ्बु शेर्पा भी हैं ।


