विद्युतीय कारोबार ऐन के विरोध में नेपाल पत्रकार महासंघ ने की आन्दोलन की घोषणा
१७ अप्रैल, काठमांडू

पत्रकारों को हिरासत में लेकर विद्युतीय कारोबार ऐन लगाने के विरोध में नेपाल पत्रकार महासंघ ने आन्दोलन की घोषणा की है । महासंघ ने कहा कि ऐन का दफा ४७ और ४८ अन्तर्गत पत्रकार को बार बार पकडने का क्रम बढ रहा है इसलिये इस दफा को खारेज तथा अर्जुन गिरी लगायत अन्य पत्रकारों को रिहा करने की मांग को लेकर हमने आन्दोलन की घोषणा की है ।
महासंघ के महासचिव रमेश विष्ट ने कहा कि पत्रकारों को विद्युतीय कारोबार ऐन उक्त दफा अन्तर्गत बार बार पकड कर निर्वाध प्रेस स्वतन्त्रता उपभोग में अवरोध खडा करते हुये प्रेस स्वतन्त्रता को निस्तेज बनाने का काम बढने के बाद महासंघ आंदोलन के लिये बाध्य हुआ है ।
महासंघ कल ५ गते सुबह ९.३० बजे से १०.३० बजे तक जिला शाखा मार्फत जिला में धरना में बैठेंगे और महासंघ केन्द्रीय समिति गृह तथा संचार मंत्रालय मार्फत विरोधपत्र बुझाने का कार्यक्रम तय किया है ।
महासंघ ने बताया की आगे का कार्यक्रम कल तय करेंगे ।

