बालुवाटार में राष्ट्रीय झंडा लगाने गये व्यक्ति प्रहरी द्वारा पकडे गये
१७ अप्रैल, काठमांडू ।
बालुवाटार के ललिता निवास के जमीन में राष्ट्रिय झण्डा लगाने गये विवेकशील नेपाली दल के नेता कार्यकर्ता को प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया है ।
भूमाफिया और सरकारी कर्मचारी मिलकर सरकारी जमीन व्यक्ति के नाम में करने की बात पता चलते ही चौतर्फी विरोध हो रहा हे । विवेकशील ने कहा, बुधवार सरकारी जमीन में राष्ट्रीय झंडा लगाने का कार्यक्रम रखा था, परन्तु प्रहरी ने उसे निषेधित क्षेत्र घोषणा कर हमें रोक दिया है । इसी क्रम में विवेकशील के कुछ नेताओं को प्रहरी ने पकड लिया है ।

