Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान घायल

 

 

टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान घायल हो गई हैं। शूटिंग के दौरान हिना का एक हाथ बुरी तरह जल गया है। सोशल मीडिया पर उनके जले हाथ की तस्‍वीर आने के बाद से हिना के फैंस सकते में हैं।

रियलिटी शो बिग बॉस से घर घर में पहचान बनाने वाली हिना खान स्‍टार प्‍लस के शो कसौटी जिंदगी के 2 में कामोलिका का किरदार निभा रही हैं। खबरों के मुताबिक शूटिंग के दौरान उनका दाहिना हाथ आग की चपेट में आ गया है। हाथ झुलसने से शो मेकर्स व अन्‍य लोग काफी घबरा गए। उन्‍हें तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

खबरों के मुताबिक हिना खान कुछ समय के लिए टीवी से ब्रेक लेने वाली हैं। इसीलिए वह जल्‍द से जल्‍द कसौटी जिंदगी के 2 की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं। हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने जख्‍मी हाथ की तस्‍वीरें शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में उनका दाहिना हाथ दिख रहा है जिस पर दवा लगी हुई है। हिना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दुआ करें कि मैं जल्‍द ठीक हो जाऊं। हिना का जले हाथ की तस्‍वीर देखकर उनके फैंस बेहद दुखी हैं। फैंस ने हिना के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की दुआएं की हैं।

यह भी पढें   गणतंत्र ने हमें संपूर्ण राजनीतिक अधिकारों की गारंटी दी है : राष्ट्रपति पौडेल

बता दें कि हिना खान ने अपने टीवी करिअर की शुरूआत धारावाहिक ये र‍िश्‍ता क्‍या कहलाता है’ से की थी। इस शो से हिना खान इतनी पॉपुलर हुईं थी कि उन्‍हें घर घर में पहचान मिली थी। शो में वह अक्षरा नाम के किरदार में खूब लोकप्रिय हुई थीं। इस सीरियल में वह मुख्‍य भूमिका में थीं। हिना खान ने तकरीबन 8 साल इस शो में काम करने के बाद इसे अलविदा कह दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *