Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पानीजहाज ऐन संशोधन की तैयारी में सरकार

 

काठमांडू, २२ अप्रील । ४९ साल पहले निर्मित पानीजहाज ऐन २०२७ संशोधन की तैयारी सरकार ने शुरु की है । पानी जहाज कार्यालय स्थापना कर काम शुरु होने के कारण पुराने ऐन को समयानुसार परिमार्जन के लिए सरकार ने गृहकार्य शुरु किया है । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय के सहसचिव शिवहरि सापकोटा ने कहा कि पानीजहाज कार्यालय स्थापना कर काम शुरु हो चुका है, लेकिन ऐन पुराना होने के कारण उसको समयानुकुल परिमार्जन की आवश्यकता महसूस हो रही है, इसीलिए ऐन संशोधन की तैयारी हो रही है ।
सहसचिव सापकोटा ने आगे कहा– ‘मन्त्रालय ऐन संशोधन के लिए व्यस्त है, परामर्शदाताओं की सहयोग से ऐन संशोधन के लिए गृहकार्य शुरु हो चुका है. । कुछ दिनों में ही इसको अन्तिम स्वरुप प्रदान किया जाएगा ।’ यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचार पत्र में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *