रामेछाप में तारा एयर का विमान दुर्घटना
२२ अप्रैल, काठमांडू । रामेछाप के मन्थली विमानस्थल में तारा एयर का विमान दुर्घटना हुयी है । लुक्ला से आ रहे विमान मन्थली विमानस्थल में अवतरण के क्रम में धावन मार्ग से फिसलने के वजह से दुर्घटना हुयी है । तरा एयर का नाइन एन ८८८ कल साइन वाला डोर्नियर विमान सोमवार सुबह हाइड्रेलेलिक पाइप फुटने से रनवे से फिसला था । विमान में १४ यात्री सवार थे । प्रहरी ने बताया कि उक्त दुर्घटना में मानवीय क्षति नहीं हुई है । फिलहाल रामेछाप विमानस्थल बंद कराया गया है ।

