Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा के पदाधिकारी बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

 


२२ मार्च, काठमांडू–राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के पदाधिकारी समिति का बैठक आज भी होने जा रहा है ।
बबरमहल स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार अध्यक्षमण्डल का संयोजक शरतसिंह भण्डारी ने एजेण्डा प्रस्तुत करने के बाद पार्टी के गाउँपालिका अध्यक्ष विनोद चौधरी के मृत्यु पर शोक प्रस्ताव पारित कर बैठक स्थगित किया था ।
बैठक के एजेन्डा एकता महाधिवेशन की मिति तोकना, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के साथ एकीकरण कैसे करना इत्यादि तय हुआ है ।
बताया जा रहा है कि मंगलवार तक चलने वाली बैठक से महाधिवेशन की मिति तय करने के साथ ही पार्टी एकीकरण के बारे में स्पष्ट धारणा आ गयी है ।
वैशाख ७, ८ और ९ गते के लिये पार्टी की महाधिवेशन मिति तय किया गया था परन्तु, तैयारी नहीं होने के कारण महाधिवेशन स्थगित किया गया था । बताया जा रहा है कि विशेष अधिवेशन करेंगे या पूर्ण महाधिवेशन इस विषय पर भी पदाधिकारी बैठक में चर्चाएं हुयी है ।
इससे पहले अध्यक्ष मण्डल की बैठक में अध्यक्ष मण्डल का संयोजक शरतसिंह भण्डारी ने विशेष अधिवेशन करने के लिये प्रस्ताव रखा था परन्तु महेन्द्र राय यादव ने इसका विरोध किया जिससे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास नहीं हो पाया था । इस विषय पर भी पदाधिकारी बैठक में चर्चायें हुयी है ।
अध्यक्ष मण्डल का संयोजक शरतसिंह भण्डारी ने बताया कि बैठक में देश के समसामयीक राजनीतिक अवस्था के साथ साथ स्थानीय, प्रदेश सरकार के काम कारवाही के संबंध में समीक्षा की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com