राप्रपा सरकार के साथ वार्ता के लिए तैयार
२२ अप्रैल, काठमांडू । हिन्दू राष्ट्र सहित विभिन्न २२ बूंदें मांगों के साथ सडक में संघर्षरत राप्रपा, सरकार के साथ वार्ता करने के लिये तैयार हुआ है । कानून न्याय तथा संसदीय व्यवस्था मन्त्री भानुभक्त ढकाल ने रविवार वार्ता में आने के लिये राप्रपा को पत्र भेजे, जिससे राप्रपा सरकार की पहलकदमी को सकारात्मक बताते हुये सोमवार वार्ता समिति गठन किया है ।
प्रचार विभाग प्रमुख मोहन श्रेष्ठ ने जानकारी दिया कि पार्टी का बरिष्ठ नेता दीपक बोहरा के संयोजकत्व में ३ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है । समिति के सदस्य में महामन्त्री राजेन्द्र लिङदेन और नेता निरंजन थापा हैं । वार्ता मंगलवार होगी ।

