Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान कार्यान्वयन और कानून निर्माण में सरकार असफलः डा. भट्टराई

 

काठमांडू, २२ अप्रील । नयां शक्ति पार्टी नेपाल के संयोजक तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुरा भट्टराई ने कहा है कि वर्तमान सरकार संविधान कार्यान्वयन और कानून निर्माण के लिए असफल साबित हो रहा है । उनका मानना है कि संविधान कार्यान्वयन के लिए जो कानून निर्माण होना चाहिए, वर्तमान सरकार उसको निर्माण नहीं कर पा रही है ।
रुद्र शर्मा द्वारा लिखित ‘नेपाल, भारत और अमेरिका में संघीय विवाद निरुपण’ संबंधी पुस्तक सोमबार ललितपुर में विमोचन करते हुए डा. भट्टराई ने कहा– ‘संघ, प्रदेश और स्थानीय तहों के बीच जो संबंध होता है, उसको व्यवस्थित बनाना चाहिए, संबंध को व्यवस्थित बनाने के लिए निर्मित राष्ट्रीय समन्वय परिषद् और प्रदेश समन्वय परिषद् भी व्यवहारिक होना जरुरी है ।’ डा. भट्टराई को मानना है कि सरकार द्वारा निर्मित परिषद् व्यवहारिक नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *