Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छिपहरमाई गांवपालिका (पर्सा) से सयों राजनीतिक कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश !

 

रेयाज आलम
वीरगंज २२ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस छिपहरमाई गांवपालिका ने गत शनिबार कार्यकर्ता भेला सम्पन्न किया । उक्त कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दल सम्बद्ध सयों राजनीतिक कार्यकर्ता नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किए हैं । नेपाली कांग्रेस छिपहरमाई गांवपालिका के संयोजक धुरेन्द्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न भेला में पार्टी केन्द्रीय सदस्य रमेश रिजाल, अजय चौरसिया प्रदेश सांसद् शंकर चौधरी, नेता वसिष्ठ नारायण कुर्मी, किशोरी साह, क्षेत्रीय सभापति रमेश पाण्डे, सचिव श्रीकान्त यादव, कालिकामाई गांवपालिका संयोजक राजेन्द्र कुर्मी, मनिकान्ता गुप्ता आदि नेताओं ने अन्तव्य व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारजन्य कार्य में लिप्त हैं, इसीलिए जनता की आकर्षण कांग्रेस की ओर बढ़ रही है ।
कार्यक्रम में रसुल मियाँ तेली, सुदामा साह तेली, नौसाद आलम, संजय अंसारी, लालबाबु साह कानू, वकिल मियां धोवी, विनोद साह कानू लगायत कांग्रेस प्रवेश करनेवालों को केन्द्रीय सदस्य रिजाल लगायत नेतृत्व ने पार्टी में अविर और टीका लगाकर स्वागत किया । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए केन्द्रीय सदस्य रमेश रिजाल ने कहा कि सत्ता को नेतृत्वकर्ता पार्टी नेकपा के महासचिव पद पर रहे व्यक्ति ही जमीन घोटाला काण्ड में शामील दिखाई दिए हैं, जो निन्दनीय है । उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि कई इस घटना में सरकार ही संलग्न तो नहीं है ?
इसीतरह कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि तथा कांग्रेस नेता अजय चौरसिया ने दावा किया कि पर्सा जिला में निर्वाचित जनप्रतिनिधि मधेशी जनअधिकारी फोरम में संलग्न ठेकेदार होने के कारण जिला और प्रदेश की विकास में कोई गती नहीं आ रही है । उन्होेंने कहा कि फोरम से निर्वाचित ठेकेदार जनप्रतिनिधि के कारण ही तिलावे पुलन निर्माण नहीं हो पा रहा है, यही कारण जनता दुःख झेलने के लिए बाध्य हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com