Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश सांसद मा. मंजूर अंसारी द्वारा राहत बितरण

 

रेयाज आलम ,बीरगंज, बैशाख १३ गते शुक्रवार | प्रदेश सांसद मा.अब्दुल रहीम उर्फ़ मंजूर अंसारी ने देवी प्रकोप और दुर्घटना पीड़ित को राहत सहयोग उपलब्ध कराया। प्रदेश न.२ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दैविक प्रकोप राहत कोष के सहयोग से राहत उपलब्ध कराया। पटेरवा -सुगौली गांवपालिका के वड़ा न.५ निवासी अब्दुल हाकिम मियां के ५ वर्षीय लड़के का पुआल के आग से जलकर मृत्यु हो गई थी,उसे राहत स्वरुप ५०००० रुपए  का चेक हस्तांतरण किया गया। इसी तरह सखुवा-परसौनी  गांवपालिका के वड़ा न.३ निवासी अलीजान मियां की ५ वर्षीय बेटी को कैंसर के कारण उसका हाथ काट दिया गया था, उसे भी राहत स्वरूप ५०००० रुपए का चेक हस्तांतरण किया गया।

प्रदेश सांसद ने जिन परिवारों को राहत सहयोग कराया, उनकी अवस्था बेहद नाजुक है। उनको राहत उपलब्ध कराने के लिए माननीय प्रदेश सांसद ने बीड़ा उठाया और सहयोग करवाया जिससे पीड़ित परिवार का दुःख कम करने में सहयोग होगा। प्रदेश सांसद की सक्रियता और जनसम्पर्क में रहने के कारण स्थानीय लोगो ने शुक्रिया अदा किया। राहत वितरण के समय वड़ा अध्यक्ष सलीम अंसारी, भूलन हावरी, प्रमोद पटेल समेत की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *