पुर्सा पुलिस की गैर–जिम्मेदारी के कारण वर्णवाल की मौत
वीरगंज, २८ अप्रील । वीरगंज महानगरपालिका–१० घडीअर्वा निवासी वृजकिशोर वर्णवाल की मौत के पीछे पर्सा जिला पुलिस की गैर–जिम्मेदारी सामने आई है । अपनी पत्नी ओर बेटी के साथ विवाद होने के कारण उन्होंने विष सेवन किया था । विष सेवन से गम्भीर होने के कारण पत्नी ने पुलिस को खबर की थी । लेकिन पुलिस ने उनको अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस चौकी ले गया, जो उनके लिए मौत की कारण बन गई ।
परिवारिक स्रोत के अनुुसार वर्णवाल की पत्नी ने रानीघाट स्थित समसानघाट पुलिस चौकी को खबर की थी । उसके वाद उनके घर पहुँची पुलिस ने कुटपिट करते हुए वर्णावाल को चौकी में ले जाकर बन्द कर दिया । उस वक्त वर्णवाल ने भी कहा था कि मैंने विष सेवन किया है, मुझे अस्पताल ले जाए । लेकिन पुलिस नहीं मानी । कुछ देर बाद जब वर्णवाल के मूंह से तरल पदार्थ बाहर आने लगा तो पुलिस अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हो गई, लेकिन देर हो चुकी थी, रास्ते में ही वर्णवाल ने दम तोड दिया ।

