Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सङ्घीय समाजवादी फोरम और नयाँ शक्ति पार्टी की एकता जल्द ही

 

काठमाडौँ ।

उपेन्द्र यादव नेतृत्व का सङ्घीय समाजवादी फोरम और डा. बाबुराम भट्टराई नेतृत्व का नयाँ शक्ति पार्टी, नेपाल के बीच एकता प्रकृया अन्तिम चरण में है । दाेनाें पार्टी के शीर्ष नेता पार्टी एकता के मोडेल के  विषय में विचार विमर्श कर रहे है‌ ।

स्रोत के अनुसार कुछ दिनाें के भीतर पार्टी एकता घोषणा की जाएगी ।स्राेत के अनुसार एकता घोषणा जल्द हाेगी और दाेनाें पार्टी के बीच नेतृत्व एवं सांगठनिक संरचना पर भी बात हाे चुकी है ।

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

दाे वर्ष पहले नेतृत्व में बात नहीं मिल पाने की वजह से दाेनाें पार्टी के बीच एकता नही हाे पाई थी । किन्तु अब यह माना जा रहा है कि यादव काे  कार्यकारी अध्यक्ष मानने के साथ ही यह एकता हाे रही बाकी विषयाें पर सहमति हाे चुकी है यह दावा पार्टी के नेताओ के द्वारा  किया जा रहा है ।
दाेनाें  पार्टी के बीच नयाँ समाजवादी पार्टी वा नयाँ समाजवादी फोरम पार्टी नेपाल में से काेई एक नाम रखने की बात है ।

यह भी पढें   स्वास्थ्य, शिक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री यादव

नयाँ शक्तिसँग के एकता प्रक्रिया आगे बढने के बाद सङ्घीय समाजवादी फोरम और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के बीच की एकता फिलहाल नहीं हाेने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *