Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। भागदौड़ रहेगी। कोई दु:खद सूचना प्राप्त हो सकती है। जोखिम न लें।


वृष

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें। नए काम मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।


मिथुन

आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।


कर्क

नए संपर्क बनेंगे। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सरकारी कार्यों में गतिरोध दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। हित शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।


सिंह

चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है, सावधान रहें। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपेक्षित काम में देरी होगी। तनाव रहेगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।


कन्या

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।


तुला

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। विवाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


वृश्चिक

किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखद रहेगा। थकान रह सकती है।


धनु

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। बेचैनी रहेगी। बनते काम में देरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।


मकर

मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।


कुंभ

सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। नए मित्र बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।


मीन

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।

यह भी पढें   गणेश नेपाली के परिवार जनों ने की शिकायत दर्ज

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *