Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट आन्दोलन के लिए मै फिर जंगल जाने के लिए तैयार हूँः प्रचण्ड

 

काठमांडू, ६ मई । नेपाला कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि नेपाली कम्युनिष्ट आन्दोलन को थप उत्कृर्ष में ले जाने के लिए वह फिर भी जंगल (सशस्त्र युद्ध) में जाने के लिए तैयार हैं । कार्लमाक्र्स की २०१वें जन्मजयन्ती के अवसर पर सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘मैं फिर भी जंगल जाने के लिए तैयार हूँ । नेपाली कम्युनिष्ट आन्दोलन को क्लाइमेक्स में पहुँचा कर ही जीवन से विश्राम लेने की इच्छा है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि नेपाली कम्युनिष्ट आन्दोलन में गुणात्मक वृद्धि हो रही है । उन्होंने कहा कि तत्कालीन नेकपा एमाले के साथ उन्होंने ही पार्टी एकता के लिए प्रस्ताव किया था । उन्होंने आगे कहा– ‘शुरु में हम लोगों ने चुनावी गठबन्धन के लिए ही बात की थी । बाद मैंने ही आगे बढ़कर पार्टी एकता के लिए पहल किया ।’ उन्होंने कहा कि नेकपा मसला के महासचिव रहते वक्त ही वह पार्टी गठन–विघटन में सक्रिय थे ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘हरदम मेरी सोच वृहत और एकीकृत कम्युनिष्ट आन्दोलन के लिए होता था । उसी की परिकल्पना में खो जाता था, प्रयास भी उसकी के तरह होता था । मैं सिर्फ पोखर में जमकर रहनेवालों में से नहीं हूँ, उसे फोड़कर नदी के तरह बहना चाहता हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *