Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतन्त्र और देश की सुरक्षित रखने के लिए जागरण अभियानः पौडेल

 

काठमांडू, ५ मई । नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि लोकतन्त्र और देश को सुरक्षित रखने के लिए भी नेपाली कांग्रेस को जागरण अभियान संचालन करना चाहिए । स्वर्गीय नेता तथा पूर्व मन्त्री रामकृष्ण ताम्राकार की स्मृति में पार्टी कार्यालय में सोमबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘लोकतन्त्र को रक्षा और देश की रक्षा करने के लिए भी कांग्रेस को जागरण अभियान करने की जरुरत है ।’ उनका मानना है कि इसी उद्देश्य साथ ही जागरण अभियान शुरु होने जा रहा है ।
नेता पौडेल ने कहा कि आज कांग्रेस को आन्तरिक रुप में सबल बनाने की जरुरत है, तब ही आगामी चुनाव मे. देश को नेतृत्व प्रदान कर सकता है । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से लोकतन्त्र के ऊपर प्रहार हो रहा है, जिसको रोकने के लिए भी कांग्रेस को मजबूत बना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *