Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा ने फिर से लाल आयोग प्रतिवेदन सार्वजनिक की मांग की है

 

२० मई, काठमांडू । राष्ट्रिय जनता पार्टी ने सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा कि सर्वोच्च अदालत के पूर्वन्यायाधीश गिरिशचन्द्र लाल नेतृत्व के आयोग का प्रतिवेदन सार्वजनिक किया जाना चाहिये । प्रतिनिधिसभा बैठक में सोमबार राजपा का सांसद चन्दा चौधरी ने मधेस आन्दोलन में हुयी दमन के बारे में जांच परताल के लिये गठित लाल आयोग का प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांग की है ।
उन्होंने संसद भवन में सभामुख का ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा कि हमलोग कबसे लाल आयोग का प्रतिवेदन सार्वजनिक करने का मांग कर रहे हैं और सदन से रुलिंग भी हो चुका है परन्तु सरकार रुलिंग को मानने के लिये सहमत नहीं है । सभामुख कृष्णबहादुर महरा द्वारा सोमबार के बैठक की जानकारी देने के बाद ही राजपा का सांसदों ने खडा होकर विरोध जनाया । उसके बाद सभामुख ने सांसद चौधरी को बोलने का अवसर दिया ।
सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने बताया कि राजपा के मांग से सरकार को ध्यान आकर्षण हो चुका है कुछ समय के बाद आपलोगों को उचित जबाब मिल जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com