Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव नतीजे देखकर मतगणना केंद्र पर ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक, हुवा मौत

 


मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मतगणना केंद्र पर सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की हार्टअटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने पहुंचे थे, लेकिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़े.

मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे. तभी वो नतीजे देखते हुए गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

यह भी पढें   कोलकाता भगदड़ मामले की जांच तेज, सात गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था में चूक की आशंका

मालूम हो कि देशभर में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग चल रही है. रुझानों में बीजेपी 300 पार आंकड़े पार करती हुई दिखाई दे रही है. मध्य प्रदेश में खासकर बीजेपी बड़ी जीत की ओर है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com