भारत में कोई नेता नहीं जीता है बल्कि नरेन्द्र मोदी जीते हैं : राजन तिवारी
रेयाज आलम,पटना, 31 मई शुक्रवार | राजद के पूर्व नेता राजन तिवारी को बाहुबली के तौर पर जाना है। उनका नाम बिहार और नेपाल के मधेश में बड़ा नाम है। भारत के लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उनका बड़ा बड़ा बयान सामने आया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि राजद ठगों की पार्टी है। मैं उसका नाम तक नहीं सुनना चाहता हूं। अब बिहार की जनता के नजरों में केवल नीतीश कुमार ही नेता है। वहीं मरते दम तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। जबतक नीतीश है, किसी की दाल नहीं गलेगी। बिहार में उनके इतना ईमानदार नेता नहीं है। उनके पास आज भी अपना निजी घर नहीं है। वे सरकारी आवास में रहते हैं। वे अपने परिवार के किसी सदस्य को राजनीति में नहीं लाये हैं।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने टिकट का बंदर-बांट किया । अच्छे उम्मीदवारों को टिकट देने के बजाए जिसने अधिक धन दिया, उसे टिकट दे दिया। तेजस्वी, उपेन्द्र कुशवाहा सहित सभी महागठबंधन के नेता अपनी जेब भरते रहे हैं। राजद चोरों की पार्टी है। लालू यादव को चारा-घोटाले के केस में जेल हुआ है। ऐसे पार्टी को पार्टी नहीं कहा जा सकता है।
तेजस्वी यादव को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। उसे राजनीति की क,ख,ग भी नहीं आता है। जिसका पिता राजनीति का प्रखांड विद्वान था, जिसके धुरी पर राजनीति चलती थी, उनका बेटा इतना नालायक निकलेगा, मैंने सपनों में भी नहीं सोचा था। तेजस्वी कभी राजनीति में रहा ही नहीं, जो फेल हो गया। जो अपने मां, बाप, भाई का नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा? वो सिर्फ वो सिर्फ ऐयाशी करता है।
राजन तिवारी ने कहा कि पूरे भारत में कोई नेता नहीं जीता है बल्कि नरेन्द्र मोदी जीते हैं। लोगों ने मोदी को वोट दिया है, किसी नेता को नहीं। अगर कोई कहता है कि मैं अपनी दम पर कोई सीट जीता हूं, तो मैं उसे कभी नहीं स्वीकार करुंगा।
राजन का कहना है कि वे सालों तक लालू के लिए काम करते रहे, लेकिन उन्होंने मुझे टिकट नहीं दिया। उसी वक्त मैं मंदिर जाकर उनको सर्वनाश होने का शाप दिया। जिसका परिणाम आप देख ही रहे है। हमलोग 2020 तक राजद को पूरी तरह सर्वनाश कर देगें। मैं अब भाजपा का सिपाही हूं। भाजपा संस्करों की पार्टी है। अपने खून के एक-एक कतरा खत्म होने तक भाजपा का साथ दूंगा। मैं भाजपा के लिए तन-मन-धन के साथ मरते दमतक काम करता रहूंगा।


I fully agree with Rajan Tiwari