नेपाल भारत के सम्बन्धाें काे सहकार्य के साथ और भी उँचाई पर ले जाना है : माेदी
काठमान्डाै १ जून
नेपाल और भारत सहकार्य उल्झन बगैर आगे बढने का विश्वास लेकर प्रधानमन्त्री केपी ओली स्वदेश वापस आआ चुके हैं। भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी हाेकर शुक्रबार साँझ प्रधानमन्त्री प्रसन्न मुद्रा में स्वदेश वापस आ चुके हैं ।
ओली की शुक्रबार सुबह भारतीय समकक्षी मोदी के साथ भेटवार्ता हुई थी। भेट में मोदी ने कहा कि नेपाल और भारत का सम्बन्ध जनस्तर का है इसलिए इसे और भी उँचाई पर ले जाना है ।
उन्हाेंने सहकार्य के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए इसकी गति में तेजी लाते हुए सम्बन्ध आगे बढाने की इच्छा व्यक्त की । । मोदी ने प्रधानमन्त्री ओली के समक्ष आतंकवाद के विरुद्ध मिल कर सहकार्य करते हुए समृद्धि में आगे बढने की धारणा रखी । उन्हाेंने इस क्षेत्र से आतंकवाद अन्त करते हुए सभी याेजनाओं काे आगे बढाने और नउ परियाेजनाओं के साथ आगे बढने की जानकारी अधिकारियाें ने दी ।
मोदी ने द्वीय पक्षीय मुलाकात के विषय में ट्विट करते हुए नेपाल के साथ सहकार्य करते हुए सम्बन्ध काे अधिक उँचाई में लेजाने का उल्लेख किया है ।


