Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ज़िंदगी में और भी कुछ ज़हर भर जाएगी रात,अब अगर ठहरी रग-ओ-पै में उतर जाएगी रात : सुरुर

 

सुरुर बाराबंकवी

और कोई दम की मेहमाँ है गुज़र जाएगी रात

ढलते ढलते आप-अपनी मौत मर जाएगी रात

ज़िंदगी में और भी कुछ ज़हर भर जाएगी रात

अब अगर ठहरी रग-ओ-पै में उतर जाएगी रात

जो भी हैं पर्वर्दा-ए-शब जो भी हैं ज़ुल्मत परस्त

वो तो जाएँगे उसी जानिब जिधर जाएगी रात

अहल-ए-तूफ़ाँ बे-हिसी का गर यही आलम रहा

मौज-ए-ख़ूँ बन कर हर इक सर से गुज़र जाएगी रात

यह भी पढें   सिद्धार्थ बैंक और दराज ने दशैं पर ‘10–10 दशैं धमाका’ ऑफर किया लॉन्च

है उफ़ुक़ से एक संग-ए-आफ़्ताब आने की देर

टूट कर मानिंद-ए-आईना बिखर जाएगी रात

हम तो जाने कब से हैं आवारा-ए-ज़ुल्मत मगर

तुम ठहर जाओ तो पल भर में गुज़र जाएगी रात

रात का अंजाम भी मालूम है मुझ को ‘सुरूर’

लाख अपनी हद से गुज़रे ता-सहर जाएगी रात

चमन में लाला-ओ-गुल पर निखार भी तो नहीं

ख़िज़ाँ अगर ये नहीं है बहार भी तो नहीं

तमाज़त-ए-ग़म-ए-दौराँ से फुंक रही है हयात

यह भी पढें   गगन थापा का सरकार पर निशाना, कहा- "संसद को भी खुलामंच चाहिए"

कहीं पे साया-ए-गेसू-ए-यार भी तो नहीं

ख़याल-ए-तर्क-ए-मोहब्बत बजा सही लेकिन

अब अपने दिल पे हमें इख़्तियार भी तो नहीं

कभी तो जान-ए-वफ़ा है कभी है दुश्मन-ए-जाँ

तिरी नज़र का कोई ए’तिबार भी तो नहीं

ब-ईं तग़ाफ़ुल-ए-पैहम सितम तो ये है ‘सुरूर’

मैं उस की ख़ातिर-ए-नाज़ुक पे बार भी तो नहीं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com