Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ में विलन होंगे गुलशन ग्रोवर

 

अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय एक पुलिसवाले की भूमिका में होंगे और वह पहली बार रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही यह काफी चर्चा में है। इसमें लगभग 10 साल बाद अक्षय के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। अब खबर आई है कि फिल्म में बॉलिवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर इसमें विलन की भूमिका में होंगे।

यह भी पढें   सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, सात दशकों का संगीतमय सफर हुआ समाप्त

हालांकि गुलशन ग्रोवर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बताया है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि वह रोहित शेट्टी के बहुत बड़े फैन हैं। रोहित शेट्टी के बारे में गुलशन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने अभी तक के करियर में बहुत ज्यादा ऐसे फिल्ममेकर्स नहीं देखे हैं जिन्हें तकनीक की इतनी बेहतर समझ हो। उनके मुताबिक, रोहित लार्जर दैन लाइफ बेहतरीन सिनेमा बनाते हैं जिसे पूरी फैमिली इंजॉय कर सकती है।

यह भी पढें   सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, सात दशकों का संगीतमय सफर हुआ समाप्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलशन का कैरक्टर बिल्कुल अलग तरह का होगा जिसमें आपको लगेगा कि वह एक बुरा आदमी है लेकिन वह खुद को एक अच्छा आदमी समझता है। बताया जा रहा है कि रोहित और अक्षय के साथ इस फिल्म को प्रड्यूस कर रहे करण जौहर ने भी गुलशन ग्रोवर की तारीफ की है और कहा है कि वह इस रोल के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed