Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला

 

रियाद, एएनआइ

मंगलवार को सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के हाउती विद्रोहियों ने फिर हमला किया। इस हमले में एक भारतीय और आठ सऊदी नागरिक घायल हो गए। विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने आभा हवाई अड्डे पर सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया।

इससे पहले 23 जून को भी ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों ने इस सऊदी एयरपोर्ट पर हमला किया था। उस हमले में एक सीरियाई नागरिक की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हुए थे।

यह भी पढें   हे युग के यात्री ! : अंशु झा

हाउती विद्रोहियों ने यमन में वर्तमान राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी की सरकार के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। 2015 से गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे यमन की मंसूर हादी के नेतृत्व वाली सरकार को सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त है। हाउती विद्रोही यमन के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थक हैं और सऊदी समर्थक सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com