Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली सरकार तानाशाह बन रही है, देउवा ने दी सरकार गिराने कि चेतावनी

 

इटहरी |  पूर्व प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेश के सभापति शेरबहादुर देउवा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ओली सरकार अपने व्यबहार में परिवर्तन नही किया तो सत्ताधारी के अलावा सभी दल मिलकर सरकार को गिरा देंगे |

नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि नेकपा के केपी ओली नेतृत्व की सरकार सभी लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता बिरुद्ध धावा बोल रही है | उन्होंने कहा कि सरकार प्रेस स्वतन्त्रता तथा मानव अधिकार आयोग पर अंकुश लगाना चाहती है जो कि अभिव्यक्ति कि स्वतन्त्रता पर प्रहार है | अब जरूरत है सरकार विरुद्ध सभी पार्टी एक होकर आवाज उठाएगी | सभापति देउवा ने कहा कि बलने लिखने और अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता पर अंकुश लगाने वाली राणा शासन को तो हमने फेक दिया और यह सरकार अब तानाशाह बन रही है इसके विरुद्ध सभी संगठित होकर लगेंगे |

यह भी पढें   अंग्रेजो का कुत्सित मानसिक व्यवहार -जात व्यवस्था का उपहार नेपाल मे कब से ? एक यथार्थपरक विवेचना : डा.विजय दत्त

 संसारभर मानव अधिकार आयोग स्वतन्त्र होता है लेकिन यह सरकार उसके अधिकार में कटौती कर रही है | उन्होंने कहा कि उद्योगी–व्यवसायी के बिरुद्ध भी सरकार मनमानी ढंग से पेश हो रही है| ‘टैक्स के मार से अभी उद्योगी–व्यवसायी परेशान है | सभापति देउवा ने कहा कि कुटनीतिक पहल नही करने से ही तराई में बाढ़ आया है | बाढ़ से पूरा तराई डूब गया है | सरकार भारत के साथ कुटनीतिक पहल नही कर सकी जिसके कारण से इतना जनधन की क्षति हुई है।

यह भी पढें   नेपाल ऑयल निगम के कार्यकारी निर्देशक नागेन्द्र साह नियुक्त

तराई के डुबान तथा बाढी से प्रभावित प्रदेश नं. २ के जिल्ला की स्थिति बुझकर  देउवा शनिबार सुनसरी के बाढी पीडित की अवस्था बुझने आये थे | उनले जिल्लाका विभिन्न स्थानमा गएर बाढीपीडितको समस्याबारे जानकारी लिएका छन्।
कांग्रेस संसदीय दल के निर्णयअनुसार संघीय सांसद पाँच दिन का प्रदेश सांसद ने १० दिन का तलब देने का निर्णय किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com