Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समुन्नत और समृद्ध खजुरा बनाने में “कृषिमा दीगो विकास र हरित खजुरा” वृहद् परियोजना का योगदान

 

नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के खजुरा गावँपालिका “कृषिमा दीगो विकास र हरित खजुरा” वृहद् परियोजना के लिये सम्झौता होने के बाद में बाँके जिला की खजुरा गावँपालिका नेपाल की एक नमूना गावँपालिका होने की ओर आगे बढ़ रही है ।
खजुरा गावँपालिका के अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति ने बताया “कृषिमा दीगो विकास र हरित खजुरा” वृहद् परियोजना के लिये उज्वेकिस्तान में हुआ सम्झौता के बाद खजुराबासियो की परिकल्पना पूरा होने में निश्चित हुआ है ।
श्रावण १ गते बुधवार को खजुरा गावँपालिका ने पत्रकार सम्मेलन करके सम्झौता के बारे में जानकारी कराते हुये खजुरा गावँपालिका के अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति ने कृषि में दीगो विकास करके खजुरा को अब हरित शहर के रुप में रुपान्तरण करने की सपना पूरा करने का अवसर अब प्राप्त हुआ है बताया ।
पत्रकार सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम में ज्यादा संख्या में स्थानीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, नागरिक समाज के अगुवा, किसान अगुवा, तथा खजुरा के स्थानीय बासिन्दाओं की समेत सहभागिता रही थी } पत्रकार सम्मेलन में सन् २०२० से यह परियोजना की सुरुवात होगी अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति ने जानकारी दी । उन्हों ने कहा कृषि क्षेत्र में आमूल्य परिवर्तन लाएगें । सिंचाई, प्रविधि, उन्नत बीउविजन, आधुनिक प्रविधि की प्रयोग से निर्वाहमुखी परम्परागत कृषि प्रणाली में सुधार लाकर समुन्नत और समृद्ध खजुरा बनाने में सहायकसिद्ध होगी । इसके साथ साथ कृषि में उत्पादकत्व वृद्धि मात्र नही , किसान और इस क्षेत्र के सर्वसाधारणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक और उल्लेखनीय परिवर्तन होगा |  गरीबी न्यूनीकरण में भी उल्लेखनीय योगदान मिलेगी अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति ने बताया ।
अध्यक्ष किस्मतकुमार कक्षपति ने “दीगो कृषि विकास र हरित खजुरा” के लियें गत जुलाई ९ में उज्वेकिस्तान की तासकन्द शहर में बाँके जिला की खजुरा गावँपालिका और चिनियाँ इन्स्टिच्यूट फर साउथ–साउथ को–अपरेशन इन अग्रीकल्चर वीच संयुक्त हस्ताक्षर करके वापस लौटने के बाद में एकदम उत्साहित हूँ बताया । वह सम्झौता खजुराबासियों के लिये मात्र न होकर नेपाल राष्ट्र के लिये बहुत बड़ा अवसर मिला है |  इसका कार्यान्वयन के बाद में यह नेपाल का गौरव परियोजना होगा यह दबा किया गया ।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

संयुक्त रुप में हस्ताक्षरित सम्झौता पत्र में खजुरा गावँपालिका में हरित कृषि विकास की समर्थन करते है लिखा है और दूसरी बुँदा में गावँ और शहरी विकास के वीच में अच्छी अभ्यासों का पारस्परिक शिक्षा आदान प्रदान की सुविधा खजुरा गावँपालिका और पडोसी मुल्क चीन के विभिन्न शहरों से होगी कहा गया है ।

परियोजना सफल होने पर पडोसी गावँपालिका और नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के साथ साथ बर्दिया, सुर्खेत अउर दाङ  सहित पुरे राष्ट्र को ही फाइदा होने कि बात खी गई |
गत वर्ष दुबई में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में “कृषिमा दीगो विकास र हरित खजुरा” की अवधारणा प्रस्तुत करने के बाद में आई संयुक्त राष्ट्र संघीय टोली खजुरा क्षेत्र में एक साता की विस्तृत सर्वेक्षण और अध्ययन करके वास लौट कर गई उस के बाद ही यह परियोजना स्वीकृत किया गया ।
खजुरा गावँपालिका के साथ युनेस्को सिटिज प्रोजेक्ट, चिनिया इन्स्टिच्यूट फर साउन–साउन को–अपरेशन इन अग्रिकल्चर वल्र्ड फुड प्रोग्राम, चाइना सेन्टर अफ एक्सेलेन्स, यु.एन.डि.पि., एफ.ए.ओ., आइ.एफ.ए.डि.ले वह परियोजना के लिये सन् २०३० तक साझेदारी करेंगे ।
वह परियोजना तयार करने लिये विज्ञ समूह के पूर्ण चन्द्र उपाध्याय, भक्त बहादुर खत्री लगायत की टीम की अथक मेहेनत की सराहना करते हुये गावँपालिका के अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति ने इस की सफल कार्यान्वयन के लिये सभी राजनीतिक दल, नागरिक अगुवा, किसान दादा भैया लगायत सभी खजुरा के बासिन्दाओं की सहयोग अपरिहार्य रही है बताया ।
इसी खजुरा गावँपालिका के उपप्रमुख एकमाया विक ने आर्थिक स्रोत के हिसाब से खजुरा गावँपालिका अन्य पडोसी गावँपालिका से कमजोर है तो भी यह परियोजना की कार्यान्वयन से एका तर्फ खजुरा को देश की नमूना के रुप में स्थापित करने की हमारी सपना और नेपाल सरकार की “सुखी नेपाली समृद्ध नेपाल”की परिकल्पना साकार करने में काशे ढुङ्गा होने में विश्वास किया है ।
स्थानीय किसान अगुवा लाल बहादुर खत्री ने खजुरा गावँपालिका को स्मार्ट कृषि बनाने में हमारी सपना साकार बनाने में यह सम्झौता से आशा और उत्साह आयी है विचार व्यक्त किया ।
पत्रकार सम्मेलन में बार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ, बाँके के अध्यक्ष ठाकुर सिंह थारु ने “कृषि में दीगो विकास र हरित खजुरा” की सफलता के लिये महासंघ ने गावँपालिका से सहकार्य करके और सभी पत्रकारों को सकारात्मक सहयोग होगी विश्वास दिलाया था ।
पत्रकार सम्मेलन में सहजीकरण करते हुये खजुरा गावँपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत बम बहादुर केसी ने यह “कृषिमा दीगो विकास र हरित खजुरा” जैसी गौरवपूर्ण परियोजना की सफलता के लिये खजुरा गावँपालिका के सभी तह और तप्का के जनता एकतावद्ध होेने के लिये आवश्यकता रही है बताया ।
बर्दिया जिला से जुडा और नेपालगन्ज से ८ किलोमीटर पश्चिम में रहा वह गावँपालिका में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नेपालगन्ज के पत्रकारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   माताओं के लिए ६ महीने की मातृत्व छुट्टी का प्रस्ताव, पिताओं के लिए भी ४२ दिन की छुट्टी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com