Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चक्रवर्ती तूफान पीड़ितों की मदद के लिऐ मायादेवी च्यारिटेबल संस्था ने बढ़या हाथ

 

हिमालिनी संवादाता, रूपन्देही |  रुपन्देही जिला रोहिणी गावपालिका में चक्रवर्ती आंधी तूफान से कई झोपडी घर प्रभावित परिवार को मायादेवी च्यारिटेबल फाण्डेशन सिद्धार्थनगर द्धारा पीड़ित परिवार को राहत प्रदान किया जिसमे वडा नम्बर २ मैनिहवा, लखनौतिया, खोखरहनी, और ७ टिकर, पर्सा में कुल ३१ परिवार को मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन के संस्थापक रवि कुमार रौनियार ने पीडित परिवार को त्रिपाल,टिन सेट पत्ता,सिमेन्ट, हेण्डपम्प लगायत अन्य सामाग्री वितरण कर आश्वाशन जताया की आने वाले समय में पीड़ित परिवार को संस्था द्धारा और सहयोग किया जायेगा । कार्यक्रम में रोहिणी गावपालिका प्रवक्ता एवम वडा नम्बर २ वडा अध्यक्ष सरोज कुमार पांडेय ,राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी केन्द्रीय सदस्य ताहिर अली, रोहिणी गावपालिका वडा नम्बर ३ वडाअध्यक्ष विर बहादुर क्षेत्री, समाजसेवी सबिबर मुखिया, नेकपा रोहिणी गावपालिका अध्यक्ष प्रदिप कुमार पांडेय ,शैलेश उपाध्याय ,मनोज अग्रहरि ,दुर्गा गुप्ता,श्री चन्द गुप्ता लगायत अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे । संस्था के संरक्षक राम सोहरत गुप्ता के अध्यक्षता एवम् लुम्बिनी प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर के लेखा समिति संयोजक राधेश्याम विश्वकर्मा के संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *