निर्मम एवं कटु सत्य- मौत, अश्रुपूरित विदाई सुषमा जी : श्वेता दीप्ति
निर्मम एवं कटु सत्य
मौत
जो मूक कर जाती है हमें
और जता जाती है अपनी शक्ति
जहां न कुछ कहने को होता है
न कुछ करने को
जो चले जाते हैं वो
छोड़ जाते है
अपने पीछे
वो तमाम यादें
जो परेशान करती हैं
और एक कभी न भरने वाला
खालीपन दे जाती है ।
बहुत भाती थी आपकी मुस्कुराहट, आपका व्यक्तित्व, आपकी शालीनता, आपकी वक्तृत्व कला, राजनीति में महिला नेत्री के रूप में आपकी उपस्थिति गौरवान्वित करता था ।आप हमेशा जीवित रहेंगी हम सब के दिल में ।
नमन आपको ।
अश्रुपूरित विदाई सुषमा जी ।

