Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश–२ सरकार भी इस बार संविधान दिवस मनाने जा रही है

 

जनकपुरधाम–

इस बार प्रदेश–२ सरकार भी  संविधान दिवस मनाने जा रही है ।

मंगलबार हुए बैठक में  आगामी असोज ३ गते संविधान दिवस के अवसर में तीन दिन क्रार्यक्रम कर संविधान दिवस मनाने  का निर्णय किया है यह जानकारी  प्रदेश–२ सरकार के प्रवक्ता एवं आन्तरिक मामला तथा कानून मन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव ने दी है ।

मन्त्रिपरिषद् के निर्णय अनुसार कार्यक्रम के पहले दिन असोज २ गते डेंगु की समस्या से बचने के लिए  और ड्रग्स नियन्त्रण के लिए सचेतनामूलक कार्यक्रम किया जाएगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

दूसरे  दिन असोज ३ गते विभिन्न कार्यालय में दिपावली मनाना और अन्तिम दिन असोज ४ गते सरसफाई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा । संविधान से पूर्ण रुप से सन्तुष्ट नहीं हाेने पर भी संविधान ने जाे हक अधिकार दिया है उसके लिए सामान्य रुप में संविधान दिवस मनाने की बात  मन्त्री यादव ने कही।

पिछले वर्ष प्रदेश २ सरकार ने संविधान दिवस नही मनाया था। मधेशवादी दल अब भी संविधान संशाेधन की माँग करते आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *