वीरगंज में छात्रा के ऊपर एसिड प्रहा, १५ वर्षीया किशोरी गम्भीर घायल !
रेयाज आलाम, वीरगंज
सितम्बर ६ । वीरगंज छपकैया निवासी एक १५ वर्षीया मुस्लिम छात्रा के ऊपर एसिडा प्रहार हुआ है । वीरगंज महानगरपालिका–६, गणेशमान चौक स्थित अपने घर से स्कूल की ओर जा रही मुस्कान खातुन के ऊपर दो मुस्लिम युवाओं ऐसा हरकत किया है । घटना शुक्रबार सुबह ६ बजेका है । एसिड लगने से खातुन गम्भीर घायल है ।
मुस्कान त्रिभुवन स्कूल में कक्षा ९ में अध्ययनरत छात्रा हैं । एसिड प्रहार के कारण उनके शरीर के आधा भाग पूर्ण रुप में जला है । उनकी उपचार नारायण उपक्षेत्रीय अस्पताल में हो रहा है ।
बालिक के आफन्तजन ने बताया है कि मुस्कान के ऊपर १६ वर्षीय मजिल आलम और १७ वर्षीय नसाद आलाम ने एसिड प्रहार किया है, वे लोग अपनेजन ही हैं ।

