विश्व के समस्त ब्राह्मण बंधुओ को एक सूत्र में बांधने के लिए महा संपर्क अभियान
माला मिश्रा बिराटनगर । विश्व ब्राह्मण महापरिषद व ब्रह्म परशुराम अखाड़ा द्वारा विश्व के समस्त ब्राह्मणों को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से विश्व ब्राह्मण महापरिषद का अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश्वर जी महाराज के नेतृत्व में नेपाल सीमा से सटे विहार के अररिया जिला मुख्यालय पहुचा ।बीते पांच मार्च को राजस्थान के लोहागरल धाम झुंझुनू से चलकर रथ यात्रा के अररिया पहुचने पर भब्य स्वागत किया गया । इस मौके पर संत प्रकाश चंद्र गौड़ व अन्य साधु संत भी मौजूद थे । बताया गया रथ यात्रा के माध्यम से देश के 700 जिला ,500 कस्बो तक पहुचने का कार्यक्रम है । रथ के साथ चल रहे साधु संतों, महात्माओं ने बताया रथयात्रा का उद्देश्य मकसद पूरे देश मे बसे ब्राह्मण बंधुओ तक भगवान परशुराम के जीवन चरित्र व उपदेशों से संबंधित जानकारी को पहुचाना है । इसका व्यापक प्रचार प्रसार करना है ताकि समाज की वतर्मान व आनेबाली पीढ़ी ब्राह्मणों को पुनर्गठित कर उसके सम्मान स्थापित करने वाले अपने आराध्य भगवान परशुराम के बारे में जान सके । परशुराम महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार झा ने बताया इस नेक अभियान में 1 लाख 11 हजार किलोमीटर का दूरी तय करेगा रथयात्रा ,जिसका समापन कुरुक्षेत्र (हरियाणा)होते हुए नई दिल्ली में समारोह पूर्वक होगा । रथ के अररिया पहुचने पर परशुराम महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार झा , जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा के अगुवाई में फूल मालाओं से इसका स्वागत किया गया । इस मौके पर संतोष सुराणा ,तपन तिवारी , प्रेम मिश्रा , पप्पू झा , संजय अकेला , शेखर झा , वरुण झा , बबलू झा , अभय कुमार बबलू , राजेश चंद्र झा , शशिभूषण झा , संतोष झा , संजीव झा , कुणाल प्रियदर्शी , सुकांत आदर्श ,मंटू झा , प्रेम कुमार मिश्रा , शंकर ठाकुर , प्रीतम ठाकुर , अजय झा गुड्डू , अजय झा , कुमोद झा सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

