शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने कपड़े को लेकर हुईं ट्रोल
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में आ गयी है। हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में सुहाना हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनका पहनावा पसंद नहीं आया और वे सुहाना को कपड़ों को लेकर नसीहत भी दिए।
इस फोटो में सुहाना ने काले रंग की पैंट और एक क्रीम रंग की टॉप पहन रखी है। सुहाना खान की इस फोटो को जमकर ट्रोल करते हुए उनकी इस ड्रेस को अश्लील करार दिया हैंl
उनके इस गुस्से में कट्टरपन और पुरुष प्रधान मानसिकता दिखाई दे रही हैंl सुहाना के ट्रोल हमलों के उदाहरण देखिएl एक ट्रोलर ने लिखा है, ‘एक मुसलमान के रूप में आपको अपने शरीर को ढंकना चाहिएl’

