Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवि शास्त्री की शादी में आई खटास, चाहिए तलाक

 

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रवि शास्त्री शादी के 22 साल बाद पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। इसी साल मई में 50 साल पूरा करने वाले शास्त्री की पत्‍‌नी रितु सिंह से पिछले कुछ समय से खटपट चल रही है। उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। खबर के अनुसार, शास्त्री मुंबई के वर्ली स्थित घर छोड़कर चर्चगेट में रह रहे हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल क्रिकेट मैत्री को नई उड़ान: भारतीय दूतावास के एम्बेसडर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, नेपाली महिला अंडर-19 खिलाड़ियों को मिला विशेष प्रोत्साहन

रितु एक अच्छी क्लासिकल डांसर है, लेकिन शादी के बाद उन्होंने इसे पेशेवर की जगह शौकिया ही बनाए रखा। शास्त्री की मां लक्ष्मी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि बहुत सी महिलाएं रवि की फैन हैं। मुझे अक्सर उसके खत मिलते हैं। एक बार तो रवि के लिए एक बहुत अच्छा रिश्ता आया था, तब मैंने उससे पूछा तो उसने कहा, मेरे दिमाग में कोई है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह कोई और नहीं रितु ही थी।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नेदरलैंड्स की हार, मोरक्को का अंतिम १६ में प्रवेश
रवि शास्त्री की शादी में आई खटास, चाहिए तलाक

गौरतलब है कि एक समय शास्त्री और फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के बीच अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। खबरें तो यहां तक थी कि दोनों ने सगाई कर ली लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल दिखाया कि दोनों का प्यार परवान चढ़ने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शास्त्री ने रितु से शादी कर ली और कुछ साल बाद अमृता ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के साथ घर बसा लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *