Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलदेव को हरियाणा सरकार ने प्रदेश की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांलसर नियुक्त किया है

 

चंडीगढ़, १५ सितंबर | हरियाणा सरकार ने क्रिकेटर और भारत को पहली बार क्रिकेट वर्ल्डकप दिलाने वाले कपिल देव को प्रदेश की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांलसर नियुक्त किया है। वे अगले सप्ताह कार्यभार संभाल सकते हैं। राज्य के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ने सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कैंपस में ही खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का विधेयक पारित किया था।
खेल एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण की ओर से कपिल देव के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी विज का ड्रीम प्रोजेक्ट था। राई में बनने वाली यह राज्य की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी होगी, जिसमें सीधे चांसलर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सभी यूनिवर्सिटी में वाइस-चांलसर के पद हैं और राज्यपाल चांसलर हैं। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। अभी सरकार को इस यूनिवर्सिटी के लिए वाइस-चांसलर, रजिस्ट्रार सहित कई अन्य पदों पर भी नियुक्ति करनी है। कपिल देव की नियुक्ति सीएम मनोहर लाल खट्टर और खेल मंत्री अनिल विज ने अपनी पसंद से की है।
यूनिवर्सिटी एक्ट में प्रावधान है कि किसी भी नयी यूनिवर्सिटी में चांसलर व वाइस-चांलसर की नियुक्ति सरकार अपनी पसंद से कर सकती है। इसके लिए विज्ञापन की जरूरत नहीं है। नियुक्ति को लेकर सीएम और विज की कपिल देव से बात भी हुई। कपिल देव ने सरकार की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। कपिल देव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ, लेकिन हरियाणा के साथ उनका पुराना नाता रहा है। वे हरियाणा की रणजी टीम के कप्तान रहे हैं। राई में खेल स्कूल के पास 350 एकड़ जमीन है, जिस पर यूनिवर्सिटी स्थापित हो सकती है। लगभग 630 करोड़ रुपये की लागत वाली इस यूनिवर्सिटी को सरकार जल्द शुरू करना चाहती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *