Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ज्ञानेन्द्र शाही कास्की और धनुषा जिला में प्रतिबंधित !

 

काठमांडू, १७ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंध युवा संघ नेपाल ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान्ता ज्ञानेन्द्र शाही को कास्की और धनुषा जिला प्रवेश में प्रतिबंध लगाया है । कास्की और धनुषा युवा संघ ने अलग–अलग विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए शाही को जिला प्रवेश में प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है ।
तत्कालीन वाईसीएल नेपाल के अध्यक्ष भोजराज पौडेल और युवासंघ नेपाल के अध्यक्ष डिल्लीराम सुवेदी (कास्की) द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है कि शाही ने सामाजिक संजाल को दुरुपयोग करते हुए समाज में भ्रम सिर्जना किया है । साथ में सामाजिक द्वन्द्व, व्यवस्था विरुद्ध अभियान संचालन किया है, इसीलिए उनको जिला प्रवेश में रोक लगाया गया है । युवा संघ कास्की ने यह भी कहा कि विधि के शासन और परिवर्तन के पक्ष में सर्वसाधारण को लगना चाहिए ।
इसीतरह तत्कालीन वाईसीएल नेपाल के धनुषा अध्यक्ष सरोज यादव ने भी एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि हजारों की बलिदान से प्राप्त संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी समानुपातिक सिद्धान्त के विरुद्ध अभियान संचालन करनेवाले ज्ञानेन्द्र शाही को धनुषा जिला प्रवेश में प्रतिबंध लगाने का निर्णय युवा संघ धनुषा करती है ।
स्मरणीय है, गत भाद्र २८ गते नेपालगंज से काठमांडू आ रहे संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री योगेश भट्टराई के कारण लगभग १ घण्टा प्लेन डिले हो गया था, उसी प्लेन से ज्ञानेन्द्र शाही भी काठमांडू आ रहे थे । शाही समर्थित समूह ने ही मन्त्री भट्टराई के साथ प्लेन डिले होने की कारण पूँंछते हुए एक भीडियो बनाया और सार्वजनिक किया । उसी विवाद को दृष्टिगत करते हुए नेकपा संबंध भातृ संस्था युवा संघ ने शाही को जिला प्रवेश में प्रतिबंध लगाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com