Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली से ज्यादा क्यों भारतीय नागरिकों की चिन्ता हो रही है ? –नेता रावल

 
काठमांडू, १७ सितम्बर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के स्थायी कमिटी सदस्य तथा पूर्व गृहमन्त्री भीम रावल ने प्रश्न किया है कि हमारे यहां नेपाली नागरिकों से ज्यादा क्यों भारतीय नागरिकों की चिन्ता हो रही है ? नेपाली कांग्रेस की ओर लक्षित करते हुए उन्होंने यह प्रश्न किया है । सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता रावल ने कहा कि नागरिकता प्राप्ति संबंधी सहज नीति के कारण नेपाली नागरिक ही अल्पमत में पड़ सकते हैं, इसीलिए नागरिकता प्राप्ति संबंधी सहज नीति होना ठीक नहीं है । 

नेता रावल ने कहा कि नागरिकता संबंधी विषय में अन्तरिम संविधान में जो प्रावधान है, नेपाली कांग्रेस ने उसी को कायम रखने के लिए कहा है, जो संविधान के विपरित है । उन्होंने आगे कहा– ‘संविधान जारी होने से पूर्व ही नागरिकता संबंधी विषयों में काफी बहस हुई है । नागरिकता प्राप्ति संबंधी नीति सहज नहीं होना चाहिए, इस दृष्टिकोण से काफी बहस हो गई । हमारे दो पड़ोसी देश भारत और चीन में भी नागरिकता प्राप्ति के लिए सहज नीति नहीं है ।’
नेता रावल ने कहा कि गलत और अवैध तरिका से यहां कई विदेशी नागरिकों ने नेपाली नागरिकता प्रदान हो चुका है, इसमें छानबिन कर उन लोगों की नागरिकता खारीज होना चाहिए । उन्होंने कहा कि भारत में शादी की ७ साल बाद ही नागरिकता प्राप्ति के लिए प्रक्रिया शुरु हो सकती है । नेता रावल ने आगे कहा– ‘नेपाली बेटियों के बारे में नेपाली कांग्रेस को कोई भी चिन्ता नहीं है ।’ उन्होंने कहा है कि नेपाल की भौगोलिक और जनसांख्यिक अवस्था को मध्यनजर कर शादी के १० साल बाद ही नेपाली नागरिकता देनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com