KBC में रामायण से जुड़े इस बेहद आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाईं सोनाक्षी …
लेकिन यहां पर एक सवाल का जवाब ना देने पर सोनाक्षी को ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि
रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?
इस सवाल का जवाब देने के लिए चार विकल्प भी दिए गए।
A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम
इस सवाल का जवाब देने की बारी आई तो सोनाक्षी का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। सोनाक्षी के इस रिएक्शन से अमिताभ बच्चन भी हैरान नजर आए।
सोनाक्षी को आखिरकार एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लेना पड़ा, जहां एक्सपर्ट श्वेता ने बताया कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण है। सोनाक्षी इस आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं।

