महरा के गिरफ्तार हाेने की सम्भावना बढी

महरा प्रकरण में महरा के गिरफ्तार हाेने की सम्भावना बढ गई है ।संसद् सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी रोशनी अपने पति श्रीमान सहित किटानी जाहेरी दर्ता करने के लिए प्रहरी के समक्ष पहुँची है ।
रोशनी ने महानगरीय प्रहरी वृत्त नयाँ बानेश्वर पहुँच कर जबरजस्ती करणी उद्योग में महराविरुद्ध किटानी जाहेरी दिया है । बलात्कार प्रयास के अभियोग में प्रहरी में किटानी जाहेरी पडी है
महानगरीय प्रहरी परिसर काठमाडौं के प्रमुख एसएसपी उत्तमराज सुवेदी ने पीडित रोशनी के महराविरुद्ध किटानी जाहेरी देने की पुष्टि की है । महराविरुद्ध उजुरी देने के साथ ही उनके गिरफ्तार हाेने की सम्भावना बढ गई है ।
इस प्रकरण काे समाप्त करने के लिए राैशनी पर दवाब दिया गया था जिससे उसने अपने बयान काे बदल भी लिया था । किन्तु प्राप्त तथ्याें के बधार पर यह प्रक्रिया आगे बढाई गई है ।
इस विषय में शुक्रबार गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने आईजीपी सर्वेन्द्र खनालसहित का बैठक बुलाया था । इसी बैठक में गृहमन्त्री थापा ने अनुसन्धान प्रक्रिया में काेई कसर बाकी नही रखने का निर्देश दिया था ।

