Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा सांसद् साह द्वारा विमानस्थल में तोडफोड

 

जनकपुरधाम, १५ अक्टूबर । राष्ट्रीय जनता पार्टी के सांसद् प्रमोद साह ने जनकपुर विमानस्थल में तोडफोड किया है । जनकपुर विमानस्थल स्थित बुद्ध एयर की भीआईपी काउन्टर में उन्होंने तोडफोड किया है । साह सर्लाही निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से प्रत्यक्ष निर्वाचित सांसद् हैं ।
सांसद् साह निकट स्रोत का कहना है कि विमान निर्धारित समय से लेट होने के कारण उन्होंने आपनी आक्रोश व्यक्त किया है । बुद्ध एयर के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भीआईपी कक्ष में तोडफोड किया है । उन लोगों का यह भी कहना है कि यात्रुओं की चाप होने के कारण विमान कुछ देर से छुट रही थी ।
सांसद् साह निकट स्रोत का कहना है कि विमान सडान की कार्यतालिका सुबह ११ः३० के लिए था । उसी विमान से एक वृद्ध मरीज को उपचार के लिए काठमांडू ले जा रहा था । लेकिन विमान लेट होने के कारण मरीज की अवस्था नाजुक हो रही थी । इसीलिए उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया है । सांसद् साह ने विमानस्थल की लापरवाही के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com