Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली के साथ की सहमति तोडे नहीं हैंः प्रचण्ड

 

२२ अक्टुबर, पाँचथर । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने बताया कि पार्टी एकता के क्रम में जो सहमति हुयी है उसे किसी ने नहीं तोडा है । सहमति के अनुसार ही हम आगे बढ रहे हैं ।
मंगलवार पांचथरमें आयोजित पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये अध्यक्ष प्रचण्ड ने दाबे के साथ कहा कि पार्टी एकता के क्रम में हुयी सहमति कार्यान्वयन नहीं होने से पार्टी एकता घोषणा होकर इस अवस्था तक हम नहीं आ पाये हैं । उन्होंने बताया कि मुलभूत रुप में सहमति कार्यन्वयन करके ही आज दो पार्टी मिलकर नेकपा बना है ।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से प्रधानमन्त्री तथा अध्यक्ष केपी ओली और प्रचण्ड बीच सहमति कार्यन्वयन नहीं होने के कारण आरोप प्रत्यारोप चल रहा था । परन्तु प्रचण्ड ने मंगलवार बताया कि मिडिया में आायी हुयी बात सिर्फ भ्रमात्मक है । इसलिये उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा कि इस प्रकार के होहल्ला और नाराबाजी के पीछे कोई न पडे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *