Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनतेरस में ये चीज भूलकर भी ना खरीदें

 

हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन कई चीजों की खरीदारी करने की मनाही भी होती है। माना जाता है कि इस दिन इन 5 चीजों को खरीदने से आपको अशुभ फल की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी आपसे रुठ सकती है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत

धनतेरस पर लोहा खरीदने से करें परहेज-
धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुई कोई भी चीज अपने घर में लाने से बचें। अगर आप लोहे का कोई बर्तन खरीदना चाहते हैं तो उसे धनतेरस से पहले ही खरीदकर रख लें।

काले रंग की वस्तुएं-
धनतेरस के दिन काले रंग की कोई भी चीज घर न लाएं। काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। जबकि धनतेरस बेहद शुभ दिन होता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

धारदार हथियार-
धनतेरस के दिन धारदार हथियार जैसे चाकू, कैंची जैसी चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए।

नकली सोना-
धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा भीड़ सुनार की ही दुकान पर देखने को मिलती है। लेकिन इस दिन खरीदारी करते समय गलती से भी नकली ज्वैलरी, सिक्के न खरीदें।

तेल-
धनतेरस के दिन तेल या तेल जैसा कोई भी उत्पाद जैसे घी, रिफाइंड खरीदने से बचना चाहिए। यही वजह है कि धनतेरस पर भी दीये जलाने के लिए तेल पहले से ही खरीद कर रखने की सलाह दी जाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *